पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को बांटी मुफ्त साइकिल

विद्यार्थियों को बांटी मुफ्त साइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों| राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसिंधू में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की 6वीं, 9वीं कक्षा के 36 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा ग्रहण करने के लिए दो किलोमीटर दूर से आने वाले गांव अंटा और टिटोखेड़ी के 36 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर मुफ्त साइकिल दी गई हैं। प्राचार्य डॉ नरेश वर्मा ने बताया कि इन साइकिलों के लिए स्कूलों से अनुसूचित जाति के बच्चों को चयनित किया गया था। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए सरकार की ओर से अनेक प्रकार की सुविधाएं समय-समय पर दी जाती रही हैं। इससे गरीब बच्चों को सहायता मिलती है। इस अवसर पर यशपाल स्वामी, विजय कुमार, जगदीश, सतीश, कमलेश, मिनाक्षी, स्वेता, धर्मपाल खर्ब, जयभगवान आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...