पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम ने हर वर्ग के लोगों को दिलाया जीने का अधिकार: शर्मा

भगवान परशुराम ने हर वर्ग के लोगों को दिलाया जीने का अधिकार: शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को युवा ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में प्रात: हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुति डालकर सर्वसमाज की सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत ब्राह्मण सफीदों के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुल्तान शर्मा ने शिरकत की। अशोक शर्मा व सुल्तान शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार रहे। उन्होंने दुष्ट शासकों से समाज को मुक्ति दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संजीव गौत्तम, अरविंद शर्मा, सतीश शर्मा सिल्लाखेड़ी, रासबिहारी, कमल कुश, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, अश्वनी शर्मा, अजय कुश, अंशुल शर्मा, सोनू शर्मा, विरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

सफीदों. हवन में भाग लेते हुए ब्राह्मण समाज के लोग।

परशुराम जयंती पर किया हवन, डाली आहुति

भास्कर न्यूज|नगूरां

नगूरां गांव में भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजभान शर्मा ने की। इस अवसर पर हवन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने आहुति डाली। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सूरजभान शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के हितों के लिए जो कार्य किये थे। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, राजेश कौशिक, राजेेंद्र, दयाशंकर शास्त्री, धर्मपाल शर्मा डॉ. श्याम, पवन कुमार मौजूद रहे।

छातर में मनाई भगवान परशुराम जयंती

उचाना | छातर गांव में भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा ने हिस्सा लिया। शर्मा ने कहा कि हमें समाज हित के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। भगवान परशुराम सदैव सच्चाई के साधक थे। वो कभी भी अन्याय के सामने नहीं झुके। इस मौके पर पं. ईश्वर, महाबीर, सत्यनारायण, महीपाल, रोशन, सतीश शर्मा, रामकुमार, लीलू, टेकराम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...