पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात्रि ठहराव; 50 अफसर 100 कर्मचारी, दो लाख खर्च, समाधान एक भी समस्या का नहीं

रात्रि ठहराव; 50 अफसर 100 कर्मचारी, दो लाख खर्च, समाधान एक भी समस्या का नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलके के जयपुर गांव में मंगलवार को जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 50 अधिकारियों और 100 कर्मचारियों की मौजूदगी में करीब 220 लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। पौने 3 घंटे की सुनवाई और दो लाख रुपए खर्च करने के बावजूद प्रशासनिक अमला एक भी समस्या का समाधान मौके पर नहीं कर पाया।

सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने मात्र 900 वोट वाले गांव जयपुर काे रात्रि ठहराव के लिए चुना था। मंगलवार शाम को लगभग 5:30 बजे अिधकारियों का अमला रोडवेज की बस में सवार होकर जयपुर गांव में पहुंचा था। ठहराव के दौरान अिधकारियों को ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका मौके पर समाधान भी करना था। 5:30 बजे शुरू हुए इस रात्रि ठहराव में करीब 220 लोगों की शिकायतें रखी गईं। पौने तीन घंटे की सुनवाई के बाद लगभग 8:15 बजे कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। इस दौरान डीसी अमित खत्री ने सभी शिकायतों को संबंधित अिधकारियों के लिए मार्क दिया।

खबरें और भी हैं...