पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना पीड़ित किसानों को सहायता राशि के चेक सौंपे

दुर्घटना पीड़ित किसानों को सहायता राशि के चेक सौंपे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों. किसानों को चेक सौंपते वाइस चेयरमैन शिवचरण गर्ग।

सफीदों | खेत में काम करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुए क्षेत्र के किसानों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन शिवचरण गर्ग ने मंदीप कुमार रामपुरा को 75 हजार और राजमल रामनगर को 37500 रुपए के सहायता राशि के चेक सौंपे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव दीपक कुमार ने की। दोनों ही किसानों को खेत में काम करते हुए हाथ व पैर में चोटें आईं थीं।

शिवचरण गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं और सरकार किसान और किसानों के उत्थान के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में खेतों में काम करते हुए कई कारणों से दुर्घटनाग्रस्त किसानों की आर्थिक सहायता की योजना भी सरकार ने लागू की हुई है। इसके तहत दुर्घटनाग्रस्त किसान को अपना केस मार्केट कमेटी को दाखिल करवाना होता है। इस केस पर गौर करके और किसान की चोट का आंकलन करके एक राशि तय की जाती है और उसका चेक किसान को सौंपा जाता है, ताकि वह अपने जीवन को अच्छे से गुजर-बसर कर सके। उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत घायल 2 किसानों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए हैं।

खबरें और भी हैं...