पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सितंबर से सफीदों में होगा नर्सिंग महाविद्यालय शुरू

सितंबर से सफीदों में होगा नर्सिंग महाविद्यालय शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों में सितंबर से कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर हरियाणा के निदेशक डॉ. शालीन ने दौरा किया। उन्होंने सितंबर से एएनएम, जीएनएम और बीएससी कोर्सेज की कक्षाओं को शुरू करने मंजूरी दे दी है।

डॉ. शालीन ने राजकीय कन्या कॉलेज में कक्षाओं के बैठने, लैब, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था की जांच की गई। उनके साथ विभाग की उप-निदेशक डॉ. सविता व रोहतक नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा भी मौजूद रहीं। कॉलेज की मौलिक जरूरतों को पूरा करने व नर्सिंग कॉलेज की लड़कियों को रहने की व्यवस्था की कॉलेज कमेटी की जिम्मेदारियां लगाई गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार वजीर सिंह, समाजसेवी टीसी गर्ग, एडवोकेट बृजेश्वर अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, साधूराम बंधू मौजूद रहे।

1 भवन में 2 कॉलेज चलेंगे
नर्सिंग की कक्षाओं के लिए अस्थाई रूप से राजकीय कन्या कॉलेज के भवन के ऊपरी फ्लोर का चयन किया गया है। छात्राओं को स्थाई रूप से नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल आदि सुविधा देने के लिए डॉ. शालीन ने गांव करसिंधु, खेड़ा खेमावती, जयपुर, बहादुरगढ़ गांवों का दौरा भी किया। जहां पंचायत की जमीनों का निरीक्षण कर कॉलेज के लिए उचित स्थान देखा गया, फिर भी गांव खेड़ा खेमावती की जमीन पर बनने वाली आईटीआई के साथ नर्सिंग कॉलेज का निर्माण करवाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...