- Hindi News
- National
- 2 इनामी अपराधी गिरफ्तार; हथियार, बाइक, नेपाली करंसी और 5 मोबाइल फोन बरामद
2 इनामी अपराधी गिरफ्तार; हथियार, बाइक, नेपाली करंसी और 5 मोबाइल फोन बरामद
पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने गांव सिल्लाखेड़ी से गुप्त सूचना के आधार पर गांव सिंघाना रोड पर वाहनों को लूटने की साजिश रच रहे इनामी दो कुख्यात अपराधियों को काबू किया है। दोनों अपराधियों की पहचान सुनील उर्फ बूढ़ा गांव ईगराह निवासी जींद व शील कुमार उर्फ शीलू उर्फ कांणा गांव कालवन निवासी के रूप में हुई है। दोनों की तलाशी लेने पर पुलिस ने मौका से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए, जिसमें एक कार्बाइन, दो जिंदा कारतूस, एक रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस, नेपाली करंसी 590 रुपए, पांच मोबाइल फोन, एक वाईफाई व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को एसडीजेएम प्रवेश सिंगला की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड के आदेश दिए गए।
डीएसपी सुनील कुमार व डिटेक्टिव टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सिल्लाखेड़ी से सिंघाना रोड पर दो युवक अपने हाथों में हथियार लेकर वाहनों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। एएसआई कृष्ण खर्ब अपनी टीम के साथ मौका पर पहुंचे और दोनों युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।
डीएसपी ने बताया कि सुनील उर्फ बूढ़ा के खिलाफ जींद, हांसी, नारनौंद, हिसार में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। ये आजीवन कारावास का सजायाफ्ता होने के बाद पेरोल जंपर भी हैं। आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी हैं। शील कुमार उर्फ शीलू उर्फ कांणा के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, डकैती के कुल 7 मुकदमे टोहाना, गढ़ी नरवाना में दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि जुलाई 2017 में पानीपत में राजेश श्योकंद उचाना निवासी की हत्या को अंजाम दिया था। जुलाई 2017 में ही हिसार के सेक्टर में गैंगस्टर प्रदीप झमावड़ी की हत्या काला बाडला के साथ मिलकर की थी। पंजाब के रामपुरा शहर से एक एक्सयूवी गाड़ी को छीन कर लाए थे। उक्त मामलों में यह दोनों आरोपी भगौड़े बने हुए हैं ।