महाराणा प्रताप की जयंती 20 को
सफीदों | नई अनाज मंडी में 20 मई को मनाई जा रही महाराणा प्रताप की जयंती की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमेें कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम संबंधी जिम्मेवारियां सौंपी गई। अमरपाल राणा ने कहा कि कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद रमेश कौशिक, मंत्री रामबिलास शर्मा, कंवरपाल गुज्जर आदि शामिल होंगे।