पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 39 सफाईकर्मियों को हटा नए लगाए

39 सफाईकर्मियों को हटा नए लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात दिनों से पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारियों को सफाई के लिए मनाया गया, लेकिन कोई भी कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं था। पालिका प्रधान सेवाराम सैनी ने बुधवार को सभी कर्मचारियोंं को बर्खास्त कर नए कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रधान ने सभी पार्षदों को बुलाकर सफाई व्यवस्था पर विचार किया और तुरंत 39 युवकों को बुलाकर नियुक्त कर दिया। प्रधान सेवाराम सैनी ने बताया कि दो तीन दिन में सफाई व्यवस्था बिल्कुल पटरी पर आ जाएगी।

पार्षद पर कार्रवाई के लिए डीसी को पत्र लिखा

वार्ड 13 के नगर पार्षद गौरव रोहिला सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे तो नगरपालिका प्रधान सेवाराम सैनी ने पार्षद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीसी जींद को पत्र लिख दिया। सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने के लिए नगर पार्षद गौरव रोहिला धरना स्थल पर पहुंचे। प्रधान सेवाराम सैनी ने बताया कि यह नगरपालिका के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्षद के खिलाफ डीसी के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शहरी निकाय मंत्री कविता जैन, शहरी निकाय निदेशक व एसडीएम सफीदों को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर नगर पार्षद गौरव रोहिला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें बिल्कुल जायज हैं। सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को गौर करना चाहिए। वे उनके साथ धरने पर बैठे।

सफीदों. नए कर्मचारियों को काम पर भेजते हुए प्रधान सेवाराम और पार्षद।

खबरें और भी हैं...