पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘विपक्ष ने प्रदेश में भाईचारे को खराब करने की कोशिशें की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए’

‘विपक्ष ने प्रदेश में भाईचारे को खराब करने की कोशिशें की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिल्लूखेड़ा, दयानंद कुंडू के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो प्रतिपक्ष अभय चौटाला। फोटो | भास्कर

पिल्लूखेड़ा | इनेलो-बसपा गठबंधन से आज विपक्षी पार्टियों में हलचल हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने शुरुआात में उनके गठबंधन पर बड़े सवाल उठाए थे, लेकिन आज इनेलो-बसपा गठबंधन एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

यह बात विधायक अभय चौटाला ने इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानंद कुंडू के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रदेश में भाईचारे को खराब करने की बड़ी कोशिशें की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला होंगे और मायावती देश की प्रधानमंत्री होगी। चौटाला ने कहा कि हम सब की लड़ाई पानी को लेकर है और हम सब अपना हक लेकर रहेंगे। अनिल विज के दरबारोंं में उग्र होने वाली बात पर अभय चौटाला ने कहा कि जब भाजपा की शुरू में सरकार बनी थी तो वे पानी की टैंकी पर चढ़ जाते थे लेकिन अब वो धरातल पर आ चुके हैं। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, तेजबीर कुंडू कालवा, विनोद सिंगला, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सफीदों हलका अध्यक्ष सुभाष देशवाल, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, दरबारा देशवाल, अनिल कुंडू, अनिल कुंडू युवा हल्का अध्यक्ष, इनसो प्रधान हैप्पी कुंडू, सुरेंद्र कुंडू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...