क्षेत्र में डायरिया प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन बीमार लोगों की तादाद बढ़ रही है। प्रतिदिन अस्पतालों में 80 से 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे है। बीमारी को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। सफीदों नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. आत्मप्रकाश ने सभी आशा वर्कर्स को घर-घर जाकर डायरिया, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के मरीजोंं की एक रिपोर्ट बनाने व डायरिया के मरीजो को ओआरएस घोल के पैकेट वितरित करने के निर्देश दिए है। सफीदों के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। उल्टी दस्त की शिकायतों के चलते अनेक मरीजों को अस्पतालों मेें दाखिल भी किया गया है।
एसएमओ डॉ. आत्मप्रकाश ने बताया कि इस मौसम से टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, हैजा, फूड पोइजनिंग और हैपेटाइटिस ए व ई की बीमारी ज्यादा फैलती है। दूषित पानी से फैलने वाली इन बीमारियों का इलाज भी पानी ही होता है। सभी को पानी उबालकर कर पीना चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए हर व्यक्ति अपने अपने आस पास सफाई का ध्यान रखे
जागरूकता
प्रतिदिन अस्पतालों में 80 से 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे
सफीदों. अस्पताल मेें दाखिल मरीजों की जांच करते हुए एसएमओ डॉ आत्मप्रकाश।