पिल्लूखेड़ा | ढाठरथ गांव के जीनियस पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अत्री चेरिटेबल फाउंडेशन ने आयोजित किया। मुख्यातिथि के रूप में सफीदों बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं मोरखी गांव के पूर्व सरपंच अधिवक्ता सियाराम भारद्वाज ने शिरकत डाॅ.मनोज रोहिल्ला ने विद्यार्थियों के दांतों का चेकअप किया और दवाइयां भी वितरित की। डाॅ. रोहिल्ला ने कहा कि हमें 2 या 3 वर्ष के बच्चों और जच्चा तक के दांतों की सफाई की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। डाॅ.मनोज ने कहा कि हमारे समाज में आम यह धारणा है कि जच्चा के दांतों को ब्रुश से साफ नहीं करना चाहिए, लेकिन यह गलत धारणा है। उस समय तो जच्चा के दांतों की सफाई अति आवश्यक हो जाती है। स्कूल में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। स्वच्छता अभियान में मुख्यातिथि अधिवक्ता सियाराम भारद्वाज, निदेशक शरद कुमार अत्री, सह-निदेशक बादल शर्मा, प्राचार्या सुमन शर्मा व दलबीर रजाना ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।