पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सक्षम विद्यार्थी ही कर सकते हंै सक्षम राष्ट्र का निर्माण : एसडीएम

सक्षम विद्यार्थी ही कर सकते हंै सक्षम राष्ट्र का निर्माण : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग ने ब्लॉक के 97 स्कूलों के करीब 11 हजार विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर सुधार कर सक्षम बनाने की मुहिम छेड़ी है। जिले के अलेवा के बाद अब सफीदों, उचाना और जुलाना खंड के पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को सक्षम श्रेणी में रखा गया है। योजना के तहत विद्यार्थी शिक्षा को बोझ न समझें इसके लिए खेल-खेल में शिक्षित करना और स्कूलों मेें शिक्षा के माहौल को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को खंड के सभी हेड टीचर, प्राचार्य व बीईओ रामप्रकाश के साथ एसडीएम मंदीप कुमार ने बैठक की। बैठक में सभी स्कूल हेड को योजना को पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि हर अभिभावक का निजी स्कूल की तरफ रुझान बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के बच्चों को कम खर्च में सरकारी स्कूलों में ही निजी स्कूलों जैसी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए अध्यापक वर्ग अपनी तय जिम्मेवारी को समझते हुए अपनी कार्यक्षमता से अधिक कार्य करेंगे। बैठक में बीईईओ राम प्रकाश, प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा, प्रेम बंसल, दलबीर मलिक सहित अन्य स्कूलों के हेड टीचर मौजूद रहे।

सफीदों. बीईओ कार्यालय में स्कूल हेड टीचरों के साथ करते करते एसडीएम।

खबरें और भी हैं...