पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत

कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | कस्बे के पानीपत मार्ग पर महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के कारिंदे की बुधवार सुबह कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मुआना निवासी 34 वर्षीय मनकाराम के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक मनकाराम के चचेरे भाई रामजुआरी के बयान पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। कैंटर चालक कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया मृतक के चचेरे भाई रामजुआरी ने बयान दिया कि मनका राम काफी समय से पंप पर तेल डालने का काम करता था। बुधवार सुबह वह शौच के लिए जा रहा था, तो पीछे से आ रहे एक कैंटर की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल मेें लाया गया तो वह उपचार के दौरान दम तोड़ गया।

खबरें और भी हैं...