सफीदों| एसडीएम मंदीप कुमार ने रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान रूपी पुनीत यज्ञ में हर किसी को आहुति अवश्य डालनी चाहिए। वे शनिवार को कस्बे के बीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगे रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। इस दौरान तलोड़ा खेड़ी के सरपंच जगबीर रेढू ने 60 वर्ष की आयु में 60 वीं बार और बीएसएम स्कूल के संचालक अनिल खर्ब ने 21वीं बार रक्तदान किया। इस दौरान 38 लोगों ने रक्तदान किया।