सफीदों | डाॅ. भीमराव अंबेडकर युवा संगठन हरियाणा की मीटिंग शनिवार को संगठन प्रधान सुनील गहलावत की अध्यक्षता में सफीदों के नगरपालिका ग्राउंड में हुई। सुनील गहलावत ने कहा कि पिछली एवं वर्तमान सरकारों द्वारा पिछड़े एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हकों पर डाका डालकर लगाए लाखों कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने से पहले आरक्षित वर्गों की हिस्सेदारी दी जाए। अगर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने से पहले पिछड़े एवं अनुसूचित जाति वर्ग की हिस्सेदारी नहीं दी गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश भुक्कल, जोगिंद्र सक्सेना, रमेश किराडिया, जयदीप गौतम, विक्रम सरोहा, प्रवेश बौद्ध, मनीष सिंहमार, राजेश कुमार, स. सतपाल चौहान, डीपी सिंह, अमन टांक, राहुल, सूरत सिंह व प्रदीप बिटानी सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।