पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं का नशे की गिरफ्त में आना गंभीर चिंता का विषय : तेज सिंह हुड्डा

युवाओं का नशे की गिरफ्त में आना गंभीर चिंता का विषय : तेज सिंह हुड्डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | किसी भी देश के लिए युवा ही उसका भविष्य होते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि भारत का युवा दिनोदिन नशे के जंजाल में फंसता ही चला जा रहा है। इस तरह से युवाओं में नशे की तरफ रुझान बढ़ रहा है, वह वाकई बहुत गंभीर चिंता का विषय है। यह बात पूर्व सीआईडी अधिकारी तेज सिंह हुड्डा ने कही। वे शनिवार को नगर के गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशाखोरी के विरोध में और यातायात नियमों पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन गुलाब सिंह किरोड़ीवाल ने कही। इस मौके पर 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी विकास पुत्र स्व. मेहताब सिंह के ब्लॉक में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उसे इनाम देकर सम्मानित भी किया गया।

खबरें और भी हैं...