- Hindi News
- National
- जिला स्काउट गाइड के चुनाव हुए निर्विरोध सुखदेव मिश्रा का अध्यक्ष व सुशीला रोहित का उपाध्यक्ष बनना तय
जिला स्काउट गाइड के चुनाव हुए निर्विरोध सुखदेव मिश्रा का अध्यक्ष व सुशीला रोहित का उपाध्यक्ष बनना तय
पंचवर्षीय कार्यकारिणी के गठन की औपचारिक घोषणा एवं शपथ 28 को
भास्कर संवाददाता | सागर
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सागर के पंचवर्षीय निर्वाचन का निर्विरोध ही हो गए हैं। आखिरी तारीख को डॉ. सुखदेव मिश्रा ने जिला संघ अध्यक्ष एवं मकरोनिया नपाध्यक्ष सुशीला रोहित सहित 6 लोगों ने उपाध्यक्ष के लिए फॉर्म भरा।
अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र फॉर्म होने से उनका अध्यक्ष बनना तय हो गया है। वहीं उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए आए एक अधिक फॉर्म में से सुबोध ताम्रकार का फॉर्म रिजेक्ट होने से रोहित सहित शेष पांचों उपाध्यक्ष बन गए। इनमें अदिति भट्ट, भूपेंद्र सिंह, अनूप दुबे, दामोदर प्रसाद के नाम भी शामिल हैं। जिला कार्यकारिणी में भगवान अहिरवार, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि में आशुतोष पाराशर, स्काउट प्रतिनिधि में विनोद तिवारी, लखन पटेल एवं गाइड प्रतिनिधि में शालिनी जैन एवं उर्मिला रायकवार ने रिक्त पदों के विरुद्ध फॉर्म भरे। स्काउट गाइड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यूवीएस गौर ने बताया कि राज्य मुख्यालय भारत स्काउट एवं गाइड से नियुक्त पर्यवेक्षक राज्य संगठन आयुक्त प्रकाश दिसोरिया की उपस्थिति में नामांकन खोले गए। इसमें दो फॉर्म नामांकन अवैध पाए गए।
शपथ समारोह 28 अप्रैल को डीईओ कार्यालय में होगा : शेष सभी नामांकन खाली पदों के अनुसार ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में चुनाव की स्थिति ही नहीं बन रही है। इसके चलते 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे डीईओ कार्यालय में जिला परिषद की बैठक में निर्वाचित पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा कर शपथ दिलाई जाएगी।