पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था...महिला परिषद ने रेलयात्रियों को पिलाया ठंडा पानी

संस्था...महिला परिषद ने रेलयात्रियों को पिलाया ठंडा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद की मुख्य शाखा द्वारा शनिवार को रेलवे प्लेटफार्म स्थित प्याऊ से यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने का सेवाकार्य किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वंदना जैन, संभाग अध्यक्ष सुगंधी जैन, सुनीता अरिहंत, दीप्ति चंदेरिया, अाशा चौधरी, कांता जैन, सुनीता गोयल, इंद्रा जैन, सुमनलता, लक्ष्मी, स्नेहप्रभा जैन शामिल थीं।

आयोजन...कलेक्टोरेट हनुमान मंदिर में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ
सागर | कलेक्टोरेट स्थित देव हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन द्वारा निशुल्क प्याऊ शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय प्रमुख महादेव प्रसाद दुबे, केके तिवारी, आरके पचौरी, जिनेश जैन, राहुल जैन, आशीष पांडे, कुलदीप सुमित केके राजौरिया, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

संस्था...स्कूल को बच्चों के लिए दिया वाटरकूलर
सागर | सरस्वती शिशु मंदिर सदर को नगर निगम के एल्डरमैन अशोक अग्रवाल द्वारा वाटर कूलर दान किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, पार्षद वीणा चौकसे, सांसद प्रतिनिधि श्याम सुन्दर मिश्रा, खिलान सिंह ने सरस्वती पूजन किया। प्रधानाचार्य सविता सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुख्य अतिथी अशोक अग्रवाल ने छात्रों के लिए एक आधुनिक कक्ष बनवाने का आश्वासन दिया है। संस्था सचिव श्यामलाल, सविता सिंह, प्रधानाचार्य नरेन्द्र , मीना आदि कार्यक्रम में शामिल थे।

नियुक्ति...दिगंबर जैन परिषद के संभागीय अध्यक्ष बने अपूर्व
कार्यक्रम...नई प्रतिभाओं के लिए आयोजित होगी निशुल्क नाट्य कार्यशाला
सागर | नई प्रतिभाएं, जिनमें फिल्म या नाटक में अभिनय करने की ललक हो। उनके लिए मनवानी फिल्मस द्वारा निशुल्क कार्यशाला आयोजित करेगी। इसके लिए तिली रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में फार्म जमा हो रहे है। कार्यशाला में प्रतिभाओं को अभिनय से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएंगी। इच्छुक युवक, युवतियां २ पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड के साथ अपने फार्म 25 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। मनवानी फिल्मस के डायरेक्टर राजेश मनवानी के बताया रविंद्र भवन में ..ओ माँ.. नाटक के मंचन में नई प्रतिभाओं को अवसर दिया जाएगा। कार्यशाला को लेकर शनिवार को हुई बैठक में डॉ. सुरेशचंद रावत, कलागुरु विष्णु पाठक, भारती चौरसिया, शिक्षविद एम् डी त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, सुनील मनवानी, मुकेश हरयानी आदि उपस्थित थे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

सागर | अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जैन ने नगर पालिक निगम के एल्डरमेन अपूर्व सिंघई को परिषद का संभागीय मंत्री नियुक्त किया है। यह जानकारी परिषद के महामंत्री कमलेश जैन ने दी है।

खबरें और भी हैं...