- Hindi News
- National
- यूपी पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत, एमपी पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट हुआ था
यूपी पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत, एमपी पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट हुआ था
बीती रात मालथौन-खुरई मार्ग पर ट्रक दुर्घटना में हुई युवक की मौत को लोग एक्सीडेंट मान रहे थे। परंतु मृतक के पिता को जब खबर लगी तो मामला कुछ और निकला। शनिवार को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में जज के समक्ष मृतक का पोस्टमार्टम के बाद एसपी के पत्र पर एडीजे द्वारा न्यायिक जांच के आदेश दिए गए।
पुलिस के मुताबिक मालथौन पुलिस को यूपी के थाना बानपुर की पुलिस ने एक ट्रक सहित ट्रक चालक को सुपर्द किया और बताया कि इस ड्राइवर ने एक युवक को कुचल दिया है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हम लोग वहीं से निकल रहे थे इसलिए पुलिस कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए ट्रक सहित चालक को थाने में सुपर्द कर रहे हैं। कुछ देर बाद ही मृतक शिवराम सेन के पिता प्रकाश सेन को यह जानकारी लगी कि मेरे पुत्र की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वे गंजबासौदा से मालथौन पहुंचे।
प्रकाश सेन ने बताया कि जाखलौन निवासी शिवराम बानपुर यूपी के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक था। इसी स्कूल में शिक्षिका पदस्थ है जो करीब एक सप्ताह पूर्व स्कूल से भाग गई। शिक्षिका के पिता ने शिवराम सेन पर आरोप लगाए की तुम मेरी लड़की को लेकर आओ नहीं तो तुम्हारी रिपोर्ट पुलिस को कर देंगे। मृतक शिवराम लड़की को ढूढने गंजबासौदा पहुंचा। जिसे लड़की के साथ गंजबासौदा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक ने स्वयं के पिता को फोन से बताया की हम लड़की को खोजने आए थे जो मुझे मिल भी गई है लेकिन मुझे पुलिस ने पकड़ लिया है। यूपी बानपुर थाना की पुलिस लड़की के परिजनों सहित गंजबासौदा थाना पहुंचकर युवक-युवती को बानपुर थाना ले जाने के लिए पुलिस थाना के रजिस्टर में सुपर्दनामा पर हस्ताक्षर कर ले आती है। लेकिन मालथौन-खुरई मार्ग पर पुलिस हिरासत में ही शिवराम सेन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
भास्कर संवददाता | खुरई