अारोप : अजमानी बिल्डर्स ने पहले मंदिर बनाया, अब पत्थर डालकर रोका रास्ता
दूरसंचार नगर के रहवासियों द्वारा उपयोग किए जा रहे आम रास्ते पर पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। रहवासियों का आरोप है कि पत्थर डालकर यह रास्ता अजमानी बिल्डर बंधु रमेश अजमानी, अशोक अजमानी आदि ने रोका है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश रावत के पास नामजद शिकायत भी की गई है। दरअसल, यह मामला पुराना है। इसके पहले भी इस रास्ते को मंदिर बनाकर रोकने का प्रयास किया जा चुका है। रहवासियों की माने तो बिल्डर ने काॅलोनी की जगह में अवैध बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण किया गया है। जिसको हटाने के लिए आदेश भी हो चुके हैं। लेकिन अफसरों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शिकायतकर्ता कपिल पाठक ने बताया कि 2003 से इस मामले में लगातार शिकायतें की जा रही है। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि अजमानी बिल्डर द्वारा जनवरी 2018 में काॅलोनी को जाने वाली सड़क पर बिना अनुमति आम रास्ते पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया था। उस दौरान तहसीलदार ने अजमानी को अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जबकि रहवासियों ने इस आम रास्ते के लिए सभी प्रमाण अधिकारियों को सौंपे हैं। रहवासियों ने बताया कि बीते दिनों अचानक पत्थरों से भरा एक पीले रंग का डंपर आया और आम रास्ते पर पत्थर गिरकर निकल गया। इससे रास्ता फिर से ब्लॉक हो गया है।
30 फीट का रास्ता 20 फीट का बचा
रहवासियों का कहना है अजमानी बिल्डर द्वारा यह आम रास्ता 30 फीट का छोड़ा जाना था। लेकिन उसे 20 फीट कर दिया गया है। इतना ही नहीं 2007 में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के रिकॉर्ड में बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए कोई अनुमति ही नहीं दी गई। इसके बावजूद भी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर दिया गया। रहवासियों ने कार्रवाई की मांग की है।
भास्कर संवाददाता | सागर