खाता व मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं तो योजनाओं का लाभ नही
खाता व मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं तो योजनाओं का लाभ नही
सागर . आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए नया विभागीय पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के जाति प्रमाण अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी डिजिटल प्रारूप में ही मान्य किया जाएगा। समस्त हितग्राहियों की आधार जानकारी अद्यतन होना अनिवार्य है। साथ ही हितग्राही का सही नाम, पूर्ण जन्म तारीख, वर्तमान सही पता, मोबाइल नंबर की जानकारी भी हो। साथ ही समस्त विद्यार्थियों का बैंक खाता तथा मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।
विद्यार्थियों द्वारा स्वयं का मोबाइल नंबर भी आधार से जुड़ा होना चाहिए। एेसा नहीं होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा सकेगा।