सेल्सटैक्स ने स्टेशन पर की कार्रवाई, बिना बिल आए माल के 8 बोरे जब्त
सेल्सटैक्स ने स्टेशन पर की कार्रवाई, बिना बिल आए माल के 8 बोरे जब्त
सागर | सेल्सटैक्स की टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए बिना बिल के आए 8 बाेरी माल को जब्त कर लिया है। इससे यह भी साबित होता है कि रेलवे में बगैर बिल माल लोडिंग-अनलोडिंग में चल रही गड़बड़ी पर अभी रोक नहीं लगी है। मामले में रेलवे के विजिलेंस समेत वाणिज्यिक कर विभाग की भूमिका भी संदिग्ध नजर आने लगी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सागर में कोलकाता से आने वाले माल पर व्यापारियों द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही है। इसकी जानकारी सभी को लंबे समय से है। फिर भी अफसर चुप हैं। शनिवार को वाणिज्यकर कर की टीम ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म एक के सामने एक लोडिंग ऑटो एमपी 15 एलए 2920 पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई तब की गई, जब पास ही खड़े एक और ट्रक से माल की अनलोडिंग की जा रही थी। माल जबलपुर से वाया रोड सागर आया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को करीब 3 ट्रक माल जबलपुर से सागर बुलाया गया है। वाणिज्यिक कर टीम ने लोडिंग रिक्शा के 8 बोरे (रेडीमेड गारमेंट से भरे) पर कार्रवाई की, पर उसे यह ट्रक नहीं दिखे। यह माल ठाकुरदास छबलानी के यहां आया था। लोडिंग रिक्शा पर टीम ने माल परिवहन के दौरान माल के दस्तावेज न होने को लेकर कार्रवाई की है।