आरक्षकाें की पोस्टिंग में धांधली के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी
सागर | आरक्षक भर्ती परीक्षा 2017 के चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग में धांधली के खिलाफ ओबीसी व एससी के अभ्यर्थी हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को पीएचक्यू जाकर पहले अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। संतोषजनक कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण में जाएंगे। यहां बता दें कि प्रदेश भर के 1000 से ज्यादा ओबीसी व एससी के अभ्यर्थियों रिजर्वेशन का लाभ न देकर अनारक्षित श्रेणी में एसएएफ की विभिन्न बटालियनों में पोस्टिंग की गई है, जबकि इनसे कम नंबर लाने वालों की पदस्थापना जिला पुलिस बल में की गई है। जिससे उनमें रोष है।