सपा प्रदेशाध्यक्ष यादव सिंगल फेस से चला रहे थे एसी, केस
बिजली विभाग ने सपा प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव के घर पर छापा मार कार्रवाई कर उनके तीन एसी चोरी की बिजली से चलते पकड़े हैं। उन्होंने सामान्य घरेलू बिजली कनेक्शन ले रखा था, एसी के लिए लोड नहीं बढ़वाया, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई कर पैनाल्टी लगाने की तैयारी है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इतवारी टौरी निवासी गौरीसिंह यादव के घर के एसी चोरी की बिजली से चलाए जाने की सूचना मिली थी।
शुक्रवार को दोपहर बाद डीई एसके सिन्हा के नेतृत्व में टीम उनके घर पहुंची। जांच में 3 एसी सिंगल फेस के कनेक्शन से चलते मिले। उनके खिलाफ बिजली विभाग ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पैनाल्टी लगाने के लिए बिलिंग कराई जा रही है। उनका मीटर भी बदला जाएगा।