पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादल छंटेंगे, फिर जाएगा पारा 40 डिग्री के पार

बादल छंटेंगे, फिर जाएगा पारा 40 डिग्री के पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शहर में एक हफ्ते से जारी बूंदाबांदी और बादलों का दौर अब थमने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से बादल छंटने लगेंगे, तापमान भी बढ़ेगा। सोमवार-मंगलवार से तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। शनिवार को भी दिन का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप थी, लेकिन दोपहर बाद बादलों और धूप की आंख मिचौली होती रही। कभी धूप निकल आती थी, तो कभी बादल छा जाते थे। रात का तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 23.0 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पूर्वी था। अभी तीन-चार दिन हवा में नमी बनी रहेगी। इस वजह से दिन के तापमान में धीरे- धीरे इजाफा होगा। इसके बाद दिन में पारा 40 डिग्री पार भी पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी दिन का तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह से पारे की चाल बहुत तेज थी। दोपहर 12.30 ही पारा 35.4 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर बाद बादल छाने की वजह से अगले तीन घंटे में पारा सिर्फ 0.6 डिग्री ऊपर चढ़ सका।

बादल नहीं होते तो तापमान इससे 3 डिग्री तक ज्यादा हो सकता था।

खबरें और भी हैं...