तीर्थदर्शन... द्वारिकाधीश यात्रा के लिए 2 मई तक आवेदन मंगाए
सागर | मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिले के तीर्थयात्री 19 मई को द्वारिकाधीश तीर्थयात्रा पर जाएंगे। तीर्थयात्रा के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 2 मई है। तीर्थदर्शन शाखा के नोडल अधिकारी ने बताया कि तीर्थदर्शन योजनांतर्गत तीर्थयात्रा के समय यात्री अपने साथ परिचय-पत्र या आधार कार्ड की मूल प्रति अवश्य साथ लेकर आएं एवं बच्चों को साथ में न ले जाएं।