आरजीपीवी... दीक्षांत समारोह के लिए 15 व 16 तक रजिस्ट्रेशन
सागर | राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने दसवें दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वर्ष 2015, 2016 व 2017 में पास आउट स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि पीएचडी व पदक विजेता छात्र 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। छात्र अपने आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के पोर्टल www.rgpv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।