पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैश्विक जीवन मूल्य और रामकथा पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 23 से गढ़ाकोटा में

वैश्विक जीवन-मूल्य और रामकथा पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 23 से गढ़ाकोटा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्विक जीवन-मूल्य और रामकथा विषय पर अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी 23 से 24 अप्रैल तक पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा में होगी। रामकथा विषय पर होने वाली यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएम पचौरी ने बताया कि इसमें देश ही नहीं दुनिया भर के विद्वान शिरकत करेंगे। कॉलेज में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन में एक साथ 5 विश्वविद्यालयों के कुलपति मंच पर रहेंगे। यह भी जिले में पहली बार ही होगा। उच्च शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों के अलावा रामकथा के मर्मज्ञ, विद्वान भी इसमें आएंगे। अयोध्या शोध संस्थान से जुड़े लोग भी आ रहे हैं। सारस्वत अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव होंगे। संयोजक विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम भारती एवं आयोजन सचिव अग्रणी कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरोज गुप्ता हैं।

खबरें और भी हैं...