विवि लाइब्रेरी के पास अश्लील वीडियो देख रहे युवक-युवती पकड़े गए
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के पास अश्लील वीडियो देखते हुए युवक-युवती को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा। घटना शनिवार को दोपहर के समय की है। सार्वजनिक स्थल के पास इस तरह से अश्लील वीडियो देख रहे युवक-युवती को जब गार्डों ने पकड़ा तो वे घबरा गए। बाद में सुरक्षा विभाग के जवानों ने उन्हें डांटकर और समझाइश देकर छोड़ दिया। शनिवार को विवि में अवकाश था, जबकि बाजू में लाइब्रेरी हॉल में ही कार्यक्रम भी चल रहा था। पकड़ी गई छात्रा विश्वविद्यालय में ही अध्ययनरत है। जबकि छात्र दूसरे संस्थान का बताया गया है।