पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब 20 तक चलेगा श्रमिकों के पंजीयन का अभियान

अब 20 तक चलेगा श्रमिकों के पंजीयन का अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में पंजीयन अब 20 अप्रैल तक होगा। सहायक श्रमायुक्त रजनी मालवीय ने बताया कि असंगठित श्रमिकों को विभिन्न लाभ के लिए इसमें पंजीयन जरूरी है।

जिले में करीब 3.50 लाख पंजीयन का ही अनुमान तय किया गया था, पर यह आंकड़ा बढ़कर अब 4 लाख 32 हजार से अधिक हो गया है। पंजीयन के मामले में सागर प्रदेश में अब 13वें स्थान पर है। हालांकि अभी काफी श्रमिक पंजीयन से वंचित है। यही वजह है कि सरकार ने इसकी तारीख सप्ताह भर और बढ़ा दी है। पहले यह पंजीयन 7 अप्रैल तक होना थे, जिसे बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया और अब बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दिया है।

ऑनलाइन प्रक्रिया में महज 5 मिनट के भीतर व्यक्ति का पंजीयन हो जाता है। पंजीयन को लेकर जनपदवार स्थिति में सागर पहले, रहली दूसरे एवं राहतगढ़ तीसरे स्थान पर है। वहीं नगरीय निकाय के हिसाब से नगर निगम सागर पहले, खुरई दूसरे एवं गढ़ाकोटा तीसरे स्थान पर हैं।

खबरें और भी हैं...