पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर्व पर भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धालु पहुंचे मत्था टेकने

बैसाखी पर्व पर भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धालु पहुंचे मत्था टेकने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख संगत के साथ अन्य समाज के श्रद्धालु भी गुरुद्वार में पालकी साहिब के दर्शन और मत्था टेकने के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया है।

गुरुद्वारा में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया। वहीं अमृत छको, गुरु वाले बनो, अपना जीवन सफल करो.. का संदेश दिया। शबद कीर्तन की शुरुआत सुबह से हुई। इस दौरान कीर्तन के माध्यम से सिख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का उद्देश्य व उसका इतिहास बताया गया। अमृत छको, गुरु वाले बनो, अपना जीवन सफल करो.. का संदेश देकर उसकी व्याख्या की गई। उन्होंने कहा कि गुरु द्वारा हमें दिए अमृत का पान हमें करना चाहिए और गुरु वाले बनो अर्थात गुरु द्वारा बताए पांच प्रकार को अपने जीवन में पालन करते हुए उन्हें अपनाएं। इस तरह से सभी अपना जीवन सफल करें।

शबद कीर्तन में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला आदि उपस्थित थे। गुरू सिंघ सभा प्रधान सतेंदर सिंह होरा ने बताया कि 13 अप्रैल 1699 के दिन सिख पंथ के 10 वें गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा सिरजना दिवस पर अखंड पाठ साहिब साध संगत, ज्ञानी दविंदर सिंह द्वारा कीर्तन, रागी जत्था सतनाम सिंह द्वारा कीर्तन और निशान साहिब की सेवा के साथ रात के वक्त बच्चों के प्रोग्राम, कीर्तन के साथ गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसमें समाज के लोग एक साथ अन्य सभी समाजजनों ने लंगर छका।

अमृत छको, गुरु वाले बनो, अपना जीवन सफल करो
2 लाख रुपए फर्नीचर

के लिए मिले
बैसाखी पर गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए विधायक शैलेंद्र जैन और भाजपा नेता सुधीर यादव भी पहुंचे। इस दौरान विधायक जैन ने गुरुद्वारे में संचालित स्कूल के फर्नीचर के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही यादव ने एक कम्प्यूटर और प्रिंट देने के लिए कहा।

बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति : गुरुद्वारे में रात में गुरू साहिब पर आधारित बच्चों की प्रतियोगिता, काव्य, कविता पाठ, कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 40 से अधिक बच्चे शामिल हुए। किसी ने गुरू महाराज के इतिहास पर प्रकाश डाला, तो किसी ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी समाजजनों उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...