- Hindi News
- National
- अक्षय तृतीया : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामाजिक संस्थाओं ने कराए 500 विवाह
अक्षय तृतीया : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामाजिक संस्थाओं ने कराए 500 विवाह
अक्षय तृतीया पर शहर सहित जिले भर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए 500 जोड़ों ने विवाह के साथ ही नए जीवन की शुरूआत की। खुरई में गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प|ी सरोज सिंह के साथ पंडाल में 315 बेटियों का कन्यादान किया और डोली पर बैठाकर बिदा किया।
शहर के राधेश्याम भवन परिसर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 37 जोड़े एक दूजे के हुए। पंत नगर स्थित सत्संग कोरी आदर्श संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 18 जोड़ों के विवाह कराए गए।
अध्यक्ष रमेश कोरी ने बताया कोरी समाज के साथ अन्य समाज के भी विवाह हुए है। विदवास में मुख्य मंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत वैदिक रीति से गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य ने 16 विवाह कराए। यहां लोधी समाज द्वारा लोनेश्वर शक्ति पीठ मंदिर परिसर में लोधी समाज के संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ठाकुर ने कहा खर्चीली शादियां से बचने का सामूहिक विवाह सर्वोत्तम उपाय है, गोकुल लोधी ने आगे भी सामूहिक विवाह के आयोजन पर जोर दिया। शक्ति पीठ समिति के अध्यक्ष जय सिंह लोधी , सरपंच लखन सिंह लोधी, पूर्व सरपंच देवकरण लोधी, सचिव रामनाथ, वीर सिंह लोधी, सत्यनारायण मिश्रा, सचेन्द्र दुबे आदि उपस्थित थे।
भास्कर संवाददाता.सागर