- Hindi News
- National
- समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज... आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट किया
सागर | आचार्य विद्यासागर महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका विज्ञानमति माता का ससंघ सोनागिर से सागर की ओर विहार कर रहा है । बुधवार को वर्णी कालोनी जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बिरधा पहुंचकर आर्यिका संघ से ग्रीष्मकालीन वाचना का निवेदन कर श्रीफल भेंट किया। इस मौके पर वर्णी कालोनी जैन समाज अध्यक्ष चक्रेश पटना , दिनेश बिलहरा , चक्रेश सिंघई , वीरेंद्र मालथौन, राकेश पांडे, मनीष डेवड़िया , मनोज खमकुआं , आलोक मोदी आदि मौजूद थे । आर्यिका संघ से बृषभमति माता भाग्योदय तीर्थ परिसर स्थित संत भवन में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं । आर्यिका विज्ञानमति माता ससंघ गुरूवार को शाम को मालथौन में मंगल प्रवेश करेंगी । मंगलवार तक सागर पहुंचने की संभावना है ।
संस्था... बैठक में पांच सहयोगी ट्रस्टी नियुक्त हुए
सागर | रवींद्र भवन परिसर स्थित ग्रंथालय में मंगलवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रवींद्र भवन ट्रस्ट के सहसचिव डा. दिवाकर मिश्र, दिलीप मलैया, राजेश पंडित द्वारा सहयोगी ट्रस्टियों के रूप में डा. अरुण सराफ, अजय दुबे, देवेश गर्ग, आशीष ज्योतिषी और असरार अहमद की नियुक्ति की गई है। सह सचिव डा. मिश्र ने 6 मई को रवींद्र जयंती को बड़े स्तर पर मनाने के बारे में आपस में चर्चा की।
मदद... गीता को बच्चे के इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता
सागर | लीवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रही असहाय गीता बाल्मीकि के बच्चे नैतिक को बुधवार को भाग्योदय अस्पताल से भोपाल रैफर कर दिया है। गीता को बच्चे के इलाज के लिए जन सेवा समिति द्वारा 11000 रुपए नगद दिए गए। इसके अलावा 5100 नेवी जैन जन सेवा समिति उपाध्यक्ष, 1100 रुपए कना बेकरी, 2100 रुपए महेश साहू दालमिल, 1100 रुपए यशवंत सिंह बुंदेला ने दान में दिए हैंं। इस तरह जन सेवा समिति द्वारा 26000 रुपए गीता वाल्मीकि को दान में दी जा चुकी है। आगे भी भोपाल में इलाज पर खर्च होेने वाली राशि जन सेवा समिति के सदस्य भोपाल भेजेंगे। जन सेवा समिति के संरक्षक जगन्नाथ गुरैया पप्पू गुप्ता सुबोध वोहरे, सिंटू कटारे, खेमचंद साहू रामगोपाल यादव, रामकिशन बंसल, नीलेश गौतम, समिति अध्यक्ष शिवम् साहू ने लोगों से अपील की है कि मासूम बच्चे नैतिक को जो भी व्यक्ति राशि दान देना चाहते हैं। वे जन सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
सेवा... जैन महिला परिषद की शाखा ने बच्चियों को पुस्तकें दी
सागर. अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद की ज्ञान ज्योति शाखा बालक कांप्लेक्स द्वारा अक्षय तृतीया पर गरीब बालिकाओं को किताब, कापी सहित पाठय सामग्री दी।इस मौके पर डा. आशा गोदरे ,अंजली, निशा, अध्यक्ष सीमा, ज्योति, मेघा, अनीषा, माया,दीप्ति, सपना, संगीता, निक्की कल्पना आदि उपस्थित थी।
कार्यक्रम... पंचकल्याणक में आयुष शिविर, दूसरे दिन जांच हुई
सागर | आयुष विभाग द्वारा शंकर पैलेस मकरोनिया पंचकल्याणक में लगाए मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महामंत्री गुलझारी लाल जैन, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. संजय खरे, डाॅ. तोलासिंह, गुरुनो सिंघानी ने किया। शिविर में दूसरे दिन बुधवार को 314 लोगों के स्वास्थ्य की जांच आयुष चिकित्सकों डा. प्रकृति दांगी, डाॅ. कीर्ति पटेल, डाॅ. चंद्रवती, डाॅ. विशाल जैन, डाॅ. संदीर मलैया द्वारा की गई।