पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 आदतन अपराधी जिला बदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 आदतन अपराधी जिला बदर

सागर |
कलेक्टर आलोक सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल तीन आदतन अपराधियों को 3 एवं 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर के आदेश जारी किए हैं। आदतन अपराधियों के विरूद्व पारित आदेश 17 अप्रैल 2018 से प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर सिंह ने पुलिस अधीक्षक सागर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल नसीम खान उम्र 29 वर्ष निवासी मालथौन को 3 महीने और मुकेश कुचबंदिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी बीका थाना सिविल लाइन को 12 महीने सत्तू उर्फ सतपाल लोधी निवासी ग्राम गूगरा थाना बंडा को 3 माह की अवधि के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।

खबरें और भी हैं...