भूपेंद्र सिंह को मामा मानते हैं राकेश सिंह, गृहमंत्री खेमे में खुशी
सागर। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बने जबलपुर सांसद राकेश सिंह का गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से घनिष्ठ संबंध रहा है। उनकी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के साथ ही मंत्री खेमे में खुशी देखी जा रही है। वहीं बुंदेलखंड में अभी से नए राजनैतिक समीकरण बनने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाए जाने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। राकेश सिंह बचपन से ही गृहमंत्री सिंह को मामा (मुंह बोले) मानते आ रहे हैं। दरअसल, उनका ननिहाल बंडा के क्वायला में हैं, जहां मंत्री सिंह की भी रिश्तेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पहले गृहमंत्री का नाम शामिल था।