पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमरमऊ समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर किसान को बेवजह पीटा, सागर रैफर

अमरमऊ समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर किसान को बेवजह पीटा, सागर रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरमऊ के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर गेहूं बेचने आए किसान को इतना पीटा कि उसे सागर रैफर किया गया। पुलिस ने किसान के बयान पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नेगवा गांव से किसान विदोष दुबे अमरमऊ के गेहूं खरीदी केंद्र पर गेहूं की तौल कराने के बाद पुराना खाली बारदाना एकत्रत कर रहे थे तभी गेहंू लेकर आए अमरमऊ निवासी मुकेश त्रिवेदी अपने गेहूं की तौल शीघ्र कराने के लिए सामूहिक तौर पर विवाद करने लगा। इस बीच विदोष दुबे ने विरोध किया तो मुकेश ने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को बुला लिया। पहले विवाद हुआ और केंद्र पर मारपीट की नौबत आ गई।

चारों लोगों ने विदोष को इतना पीटा कि स्थानीय अस्पताल से उसे सागर रैफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकेश, नितिन, ऋषि, राहुल त्रिवेदी एक ही परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...