जेल में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण व विधिक शिविर, दी जानकारी
जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एसके शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को केन्द्रीय जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर निरुद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता भी दिलाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
शुभारंभ जिला न्यायाधीश ने किया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील जैन, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह चौहान, रजिस्ट्रार मनीष शर्मा, अनुज कुमार चन्सौरिया, केन्द्रीय जेल अधीक्षक राकेश भांगरे सहित अधिकारी व बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टर मौजूद थे।
डॉ. नरेश सोलंकी, मधु सौरभ सिंह, पिंकेश गहलोत, विशाल अहाके, सुनील गुप्ता, एन.एस. मौर्य, सुजीता पंडित ने बंदियों की जांच की। अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालेंटियर्स ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।