पीएम के सामने प्रजेंटेशन की तैयारी शुरू
छतरपुर | नीति आयोग की रैंकिंग में मप्र के 8 पिछडे़ जिलों को चिन्हित किया गया है। इन 8 जिलों में छतरपुर ऊपर से दूसरे नंबर पर है।
अब प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रेल को मप्र के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मंडला में पिछड़े सभी 8 जिलों के कलेक्टर के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक के लिए छतरपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर जिला स्वास्थ्य सेवाआंे की निचले स्तर पर पहुंच में बहुत कमजोर पाया है। कलेक्टर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और चार बार होने वाली जांच के आंकड़ों में छतरपुर पिछड़ा है। इसका कारण सीमावर्ती इलाकों (उप्र और सागर-दमोह) में महिलाएं दूसरे जिलों में इलाज के लिए चली जाती हैं।