पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसबीआई को 300 करोड़ मिले, अपलोड हुए लेकिन एटीएम रात तक फिर खाली

एसबीआई को 300 करोड़ मिले, अपलोड हुए लेकिन एटीएम रात तक फिर खाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैसों की कमी से जूझ रहे एसबीआई और उसके ग्राहकों की समस्या मंगलवार दोपहर बाद कुछ कम हो गई। दरअसल कलेक्टर के हस्तक्षेप से दूसरी बैंकों के चेस्ट ने एसबीआई को 300 करोड़ रुपए दे दिए। दोपहर बाद एटीएम में नोट फीड कर दिए गए पर रात तक यह फिर खत्म हो गए। बुधवार तक हालात कुछ सामान्य होने की उम्मीद है क्योंकि एटीएम में लोड करने के लिए अभी एसबीआई के पास पैसा है। बैंक के रीजनल मैनेजर के अनुसार बुधवार को और पैसा एसबीआई को भेजा जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार की सुबह अधिकांश एटीएम के शटर बंद रहे और जो खुले भी थे, उन पर पर्चियां चस्पा थीं कि पैसे नहीं हैं। दोपहर बाद करीब 4 बजे तक इन एटीएम में कैश आ गया और एसबीआई के अधिकांश एटीएम से पैसे निकलना शुरू हो गए थे। सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप स्थित तीनों एटीएम, खेल परिसर के पास स्थित एटीएम, गोपालगंज, तीन बत्ती और बड़ाबाजार स्थित एटीएम से शाम तक पैसे निकलने की बात ग्राहकों ने बताई है। उधर एसबीआई की जिन शाखाओं में काउंटर तक से पैसे बांटने की किल्लत थी, वहां भी मंगलवार को पैसे मिलने लगे। पर यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रही। एटीएम पर कैश संकट के खबर इस समय शहर में ही नहीं प्रदेश और पूरे देश में चल रही है, इससे लोग घबराए हुए हैं। यही कारण है कि मंगलवार को एटीएम में नोट भरे तो गए पर वे कुछ ही समय में खाली भी हो गए।

जानकारी के मुताबिक बैंक के 67 में से आधे से अधिक एटीएम में पैसा आ गया था, शेष में बुधवार तक पैसा आने की बात एटीएम पर आने वाले लोगों को गार्डों ने बताई है। वहीं एसबीआई के आरएम संजीव कुमार पहले ही कह चुके थे कि मंगलवार से पैसों की समस्या नहीं रहेगी, और ऐसा हुआ भी। इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली। वास्तविक स्थिति बुधवार को सामने आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...