उम्मीद से कम मिली समिति प्रबंधक की संपत्ति, सूचना लीक होने का संदेह
रजिस्ट्री ऑफिस से बढ़ सकता है संपत्ति का आंकड़ा
लाेकायुक्त पुलिस के अनुसार समिति प्रबंधक के घर व अन्य जगह से हमें 40 रजिस्ट्रियों की जानकारी मिली है। अब हमारा टारगेट रजिस्ट्री ऑफिस रहेगा। यहां से हम लोग दुबे व उसके परिजन-करीबी रिश्तेदारों के नाम की संपत्तियों की जानकारी निकालेंगे। एक उम्मीद ये भी है कि उसने कई रजिस्ट्रियां घर में रखने से बचने के लिए उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस में जब्त भी कराया होगा।
कुछ हजार की तनख्वाह वाले प्रबंधक के घर मिली थी करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी
लोकायुक्त पुलिस ने साेमवार अलसुबह सहकारी समिति प्रबंधक अशोक दुबे के राजीव नगर स्थित आवास और गढ़ाकोटा के बसाहरी गांव में छापा मारा था। पुलिस को दुबे के घर से जमीन-प्लाट की 40 रजिस्ट्रियां, 30 से ज्यादा बैंक खाते, 15 से अधिक बीमा पॉलिसी समेत 2.50 लाख रु. के जेवरात व नकदी मिले थे। पुलिस के अनुसार 31 साल में उसे अधिकतम वेतन 15 लाख रुपए मिला होगा, लेकिन उसके पास संपत्ति करोड़ों रुपए की मिली।