आरक्षकों की पोस्टिंग पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
सागर | आरक्षक भर्ती परीक्षा 2017 में चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग में धांधली के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मामले में बुधवार को चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता की कोर्ट में सुनवाई होगी। यहां बता दें कि परीक्षा में ज्यादा नंबर लाने वाले ओबीसी व एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को एसएएफ बटालियन में पदस्थ किया गया है, जबकि उनसे कम अंक लाने वालों को जिला पुलिस बल में पोस्टिंग दी गई। दैनिक भास्कर ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। एश्वर्य डेहरिया, माखन नामदेव नरेश जाटव, हेमंत गोलिया, राजकुमार शिवहरे, आशीष कुमार, शरद गौर, दीपक विश्वनोई, मनीष मालवीय, गौरव यादव ने याचिका लगाई है।