पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्सपायरी दवा खाने से किशोरी बीमार, बीएमसी में 6 घंटे चला इलाज

एक्सपायरी दवा खाने से किशोरी बीमार, बीएमसी में 6 घंटे चला इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सपायरी दवा खाने से किशोरी बीमार, बीएमसी में 6 घंटे चला इलाज

भास्कर संवाददाता | सागर

एक्सपायरी डेट की दवा खाने से मनोरमा कॉलोनी निवासी प्रतीक्षा राजपूत की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में बीएमसी में भर्ती कराया। करीब छह घंटे तक चले इलाज के बाद अब प्रतीक्षा की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कौन-सी दवा खाई और किस मेडिकल से ली इन सभी बातों पर उनके परिजनों ने जवाब देने से मना कर दिया और शाम करीब 5 बजे प्रतीक्षा के परिजन उसे बीएमसी से छुट्टी कराकर ले गए।

खबरें और भी हैं...