पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति 42 दिन लिखता रहा सुसाइड नोट, पत्नी से प्रताड़ना की दास्तां 9 पेज पर उतारी, खाया जहर, भर्ती

पति 42 दिन लिखता रहा सुसाइड नोट, पत्नी से प्रताड़ना की दास्तां 9 पेज पर उतारी, खाया जहर, भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा वार्ड में रहने वाले एक युवक ने प|ी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक का नाम युवराज चौरसिया है। उसने एक 9 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। खास बात यह कि इस युवक की शादी की पहली सालगिरह इसी महीने 28 अप्रैल को है।

वह अपनी प|ी से इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी शादी के 350 दिन में से 42 दिन तो सुसाइड नोट लिखता रहा। वह 4 मार्च - 17 अप्रैल तक सुसाइड नोट लिखता रहा। युवराज का कहना है कि मैं अपनी प|ी अनुराधा और उसके छतरपुर निवासी मायके पक्ष से इतना परेशान हो गया हूं अब जीना नहीं चाहता। शादी के चंद रोज बाद ही अनुराधा, मुझे व मेरे माता-पिता को बात-बात पर जलील करती आ रही है।

शुक्रवार को तो हद ही हो गई, उसके रिश्तेदारों ने मेरी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट तक कर दी। इसलिए मैंने ये कदम उठा लिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल युवराज की हालत स्थिर है।

बीएमसी में इलाज कराता युवराज।

पिता को दिखाई नहीं देता, मां बुजुर्ग हैं, मैं उन्हें कहां छोड़ दूं

मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवराज का कहना है कि मेरी प|ी मुझ पर माता-पिता को छोड़ने का दबाव बनाती है। वह बोलती है कि इन बूढ़े लोगों को अपनी बहनों के घर छोड़ दो। मेरे पिता को बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है। मां की उम्र हो चली है, लेकिन वह एक ही बात पर अड़ी हुई है कि इन लोगों को घर से निकालो। इसी अव्यवहारिक मांग से तंग आकर मैंने पिछले दिनों जिला न्यायालय में तलाक का केस रजिस्टर्ड करा दिया। जैसे ही जानकारी प|ी के मायके पक्ष के लाेगों को मिली तो उसके ममेरे-चचेरे भाइयों ने धमकाना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले प|ी ने मेरे खिलाफ कोतवाली थाने झूठी शिकायत भी की थी।

हर दो घंटे में घर पर हाजिरी देना होती थी

युवक का कहना है कि अनुराधा अज्ञात कारणों से मुझे परेशान कर रही है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह मुझे नौकरी नहीं करने दे रही थी। मैं एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। अनुराधा मुझे अॉफिस पहुंचने के दो घंटे बाद ही बिना मतलब घर आने के लिए मजबूर करती थी। धीरे-धीरे स्थिति ये हो गई कि वह मुझे हर 2 घंटे में घर आने के लिए मजबूर करती। जैसे ही मैं घर पहुंचता तो कभी मुझसे तो कभी मेरे माता-पिता से झगड़ा करती। मैं उसे टोकता-समझाता तो वह कभी छत से कूदकर तो कभी जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी देती।

लड़की अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाती है

Ãलड़की ने थाने में यही शिकायत दर्ज कराई है कि युवराज छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता है। वह मेरे पास ज्यादा समय नहीं बिताता है। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। दोनों की एक शिकायत महिला थाने में भी चल रही है। फिलहाल युवक के बयान लिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। - विपिन ताम्रकार, टीआई, कोतवाली थाना, सागर

खबरें और भी हैं...