परशुराम जयंती का आगाज आतिशबाजी और दीपदान से हुआ, मुख्य समारोह आज
सागर | परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चकराघाट वर भव्य विशाल आतिशबाजी, दीपदान और आरती की गई। बुधवार अक्षय तृतीया पर पहलवान बब्बा मंदिर में परशुराम प्रकटोत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा।
प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर विप्र जन चकराघाट पर नाव पर सवार होकर लाखा बंजारा झील के बीच पहुंचे। जहां रंगीन आतिशबाजी के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे लगे। आतिशबाजी से आकाश में सतरंगी छटा बिखरी। इससे पहले परशुराम के चित्र पर माल्या पर्ण कर आरती हुई दीपदान किया गया। परशुराम का अवतरण दिवस की शुरुआत बुधवार को सुबह 9 बजे पहलवान बब्बा मंदिर में पूजन, कथा और हवन से होगी दोपहर 3 बजे से राधे-राधे संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या, भंडारा आयोजित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम चंद्रशेखर वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में दोपहर 3 बजे से होगा। मंगलवार को चकराघाट पर हुए कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे समेत समाजजन उपस्थित थे।
ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में आज बटुकों का उपनयन संस्कार
सागर। अक्षय तृतीया पर झंडा चौक गोपालगंज स्थित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में 11 बजे बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक परंपरा अनुसार होगा। यह जानकारी प्राचार्य पंडित श्रीराम शास्त्री ने दी है।