- Hindi News
- National
- समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
उपहार... जीतो 15 करोड़ स्कीम में पल्लवी ने जीता माइक्रोवेव
सागर . दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ स्कीम के तहत मंगलवार को सिविल लाइंस ऑफिस में भास्कर के सैटेलाइट स्टेट एडिटर राजेश माली ने विजेता श्रीमती पल्लवी नामदेव को माइक्रोवेव ओवन गिफ्ट किया।
समाज... अक्षय तृतीया पर आज कई जगह सामूहिक विवाह
सागर | मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत बुधवार को अक्षय तृतीया पर कोरी समाज आदर्श संगठन, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, लोधेश्वर संस्था सहित कई सामजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुरखी स्थिति लोधेश्वर हनुमान मंदिर में बिंदवास पंचायत के सरपंच द्वारा 20 जोड़ों, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा अध्यक्ष एवं पार्षद भैययन पटेल ने बताया राधेश्याम भवन परिसर में 40 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधेंगे। कोरी समाज आदर्श संगठन के मीडिया प्रभारी एडवोकेट रमेश कोरी के अनुसार पंतनगर वार्ड स्थित सत्संग भवन हरदौल चबूतरा परिसर में 18 जाेड़ों के विवाह मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के तहत निशुल्क कराए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न समाजों द्वारा जिले में और भी कई स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। सागर जनपद के नोडल अधिकारी घनश्याम स्वर्णकार ने बताया कि सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले प्रत्येक जोड़े के परीक्षण किए गए है।