सागर के स्टूडेंट्स ने गाइडेंस सेमिनार में जाना नई फील्ड्स के बारे में
सागर| श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा करियर गाइडेंस सेमिनार महाआयोजन के तहत पहला सेमीनार सागर में 17 अप्रैल को किया गया।
सिविल लाइंस स्थित होटल वरदान में आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एवं उनके पैरेंट्स ने भागीदारी की। एक्सपर्टस द्वारा मशीन लर्निंग,ऑटोमेशन,रोबोटिक्स आदि स्ट्रीम्स में “स्किल गुणा मेहनत = सफलता” के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीनियर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी एवं ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, फॉरेंसिक साइंस, कंप्यूटर ऍप्लिकेशंस एवं मास कम्युनिकेशन्स आदि में नई संभावनाओं एवं करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना है। श्री वैष्णव विद्यापीठ विवि इंदौर के डॉ.प्रशांत कुमार सिद्धेय ने सेमिनार की शुरुआत की।
डॉ सौरभ जैन ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न प्रोग्राम की जानकारी दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को उनकी रूचि अनुसार अपना लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया एवं उनके सवालों के जवाब भी दिए। इसमें 50 से अधिक स्टूडेंट्स ने भागीदारी की। ज्यादतर स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग (एवियोनिक्स /सीएसई), जर्नलिज्म, मैनेजमेंट (एफबीई), फॉरेंसिक साइंस आदि में अपनी रूचि जताई।