पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 37 लाख का गबन करने वाले 4 आरोपी पकड़े

37 लाख का गबन करने वाले 4 आरोपी पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर गांव के डाकघर से 37 लाख का गबन करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। ये कार्यवाही एसडीओपी के निर्देशन में हुई।

टीआई आरए चाैरहा के अनुसार गबन के आरोपी बलराम पिता प्रताप सिंह गौड़ 47 साल निवासी कुसुम बिहार कॉलोनी देवरी, अरविंद पिता गनेश अहिरवार 24 साल निवासी बिजौरा गौरझामर, चंद्रशेखर पिता मोहन राज 26 साल निवासी सुभाषनगर सागर स्थाई निवास मगरधा गढ़ाकोटा, मुकेश पिता जगदीश साहू 30 साल क्षीर थाना देवरी स्थाई वैषाली नगर गोपालगंज सागर को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

यह है मामला

रामपुर गांव के डाकपाल हेमंत कुमार साहू ने मनरेगा के खातों से फर्जी तरीके से लाखों की शासकीय राशि निकालकर गबन किया है। विभागीय जांच के बाद सहायक अधीक्षक डाक घर सागर संभाग चन्द्रभान नामदेव की रिपोर्ट पर शासकीय राशि दुविनियोजन करने पर केस दर्ज किया गया। डाकपाल हेमंत साहू ने 9 फरवरी 2016 से 12 दिसंबर 2016 के जाली निकासी फार्म तैयार कर नकली हस्ताक्षर ओर नकली सीले लगाकर 37 लाख 90 हजार 500 की शासकीय राशि का दुर्विनियोजन किया है। ये राशि 120 मनरेगा के खातों से निकालकर निजी उपयोग में ली गई। पोस्ट मास्टर जनरल भोपाल के निर्देशों पर संचय पोस्ट डाटा के सीबीएस में माईग्रेशन के पूर्व एवं बाद डॉटा सत्यापन किया गया था। ये जांच छतरपुर डाकघर संभाग से सिस्टम मैनेजर अरुण नागर द्वारा की गई। जांच मंे 120 मनरेगा खातों में जाली हस्ताक्षर सीलें लगाकर 37 लाख 90 हजार 500 की राशि निकाली गई। फर्जी जमा की एंट्री डाली गई जो प्रमाणित नहीं हुई।

भास्कर संवाददाता | रहली

खबरें और भी हैं...