बीना परियोजना के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन दिया
डूब क्षेत्र के किसानों को लेकर पहुंचे किसान नेता डॉ. सुनीलम
सागर | राष्ट्रीय जनआंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम सागर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर आलोककुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने बीना परियोजना को किसानों के खिलाफ बताया।उन्होंने कहा कि मड़िया डैम जो कि बिना परियोजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इसमें किसानों की सिंचित जमीन अधिगृहीत की जा रही है। इसके कैचमेंट एरिया से सेमरी जलाशय का कमांड एरिया डूब रहा है।
यह तथ्य किसानों से छ़पाया जा रहा है। ज्ञापन देने बालो में मुख्य रूप से एड. दीपक पौराणिक, मुन्ना दाना, निर्भय सिंग,तुलाराम,आथिया,महेंद्र,अमित श्रीवास्तव, पीतांबर मौजूद रहे।