महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च
सागर. जम्मू और कश्मीर कठुआ और यूपी के उन्नाव में हुए रेप के मामलों के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाला। अध्यक्ष प्रमिला सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। सत्ता में बैठे लोग कुछ नहीं कर रहे। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिला कांग्रेस ने ये प्रदर्शन सिविल लाइंस चौराहा से कालीचरण चौराहा तक किया। प्रदर्शन में शारदा खटीक, भावना रोहण, किरणलता सोनी, राजकुमारी खटीक, अनुपमा राजपूत, कुसुम पटैरिया, विमला, जगदीश यादव, पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, राकेश राय, नरेश जैन, चक्रेश जैन, नेवी जैन, नीरज मुखारया, रामजी दुबे, जितेंद्र चावला, अंकलेश्वर दुबे, रूपेश यादव शामिल हुए।