पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोई नहीं आया नाम वापिस लेने, चुनाव मैदान में कुल 43 प्रत्याशी

कोई नहीं आया नाम वापिस लेने, चुनाव मैदान में कुल 43 प्रत्याशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सागर

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को किसी भी अधिवक्ता ने नाम वापिस नहीं लिया। लिहाजा विभिन्न पदों के पर इस बार 43 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। हालांकि नई कार्यकारिणी के चुनाव मतपत्रों के आधार पर होंगे।

चुनाव अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में 44 लोगों ने नामांकन फॉर्म जमा किए थे। 16 अप्रैल को स्क्रूटिनी के दौरान कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवार किरणबाला पाठक का फाॅर्म निरस्त कर दिया गया था। दरअसल अधिवक्ता संघ के संविधान के अनुसार कोषाध्यक्ष पद के लिए उनकी वकालत की निर्धारित कार्य अवधि पूरी नहीं हो पाई है। इस कारण उनका फॉर्म सहायक निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निरस्त किया गया। इसके बाद अब चुनाव मैदान में 43 उम्मीदवार बचे थे। अध्यक्ष पद के लिए अनिल सिंह, लखनलाल राठौर, अंकलेश्वर दुबे एवं भरत पटेल भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं महिला कार्यकारिणी में सिर्फ शिरोमणि जैन और सैयद महजबीन अली के बीच सीधा मुकाबला है। नाम वापसी की अंतिम तारीख निकलने के साथ ही उम्मीदवारों की स्थिति तय हो गई है। अब इनके नामों के आधार पर मत पत्र तैयार किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...